
बैठक बेनतीजा पर भ्रष्ट्राचार के प्रचार पर 30 तारीख तक बंदिशें……सरकारी महकमों के घिरने के बाद छवि सुधारने दबाव बनाने की अघोषित प्रशासनिक पहल…..उसलापुर रेलवे साइडिंग में रैंक लोडिंग-अनलोडिंग का मामला…..
बिलासपुर– उस्लापुर रेलवे साइडिंग में रैक लोडिंग-अनलोडिंग वर्क को लेकर जारी खींचतान के बीच सोमवार को स्थानीय प्रशासन की अध्यक्षता में दोनों पक्षों की बैठक हुई।बैठक मे साइडिंग आपरेट करने के नाम पर वर्षो से जारी अवैध उगाही – वसूली पर मीडिया मे नो कमेंट्स की समझाईश के साथ ही उस्लापुर रेलवे साइडिंग में पुराने ढर्रे पर काम करने के लिए जोर लगा रहे नया माल गोदाम ट्रक मालिक संघ तारबाहर का दबाव बैठक में निष्फल रहा। रेलवे साइडिंग में वर्षों से कथित उगाही और अवैध वसूली का सिंडिकेट ऑपरेट करने वाले बैठक मे उसलापुर रेलवे साइडिंग को हथियाने में विफल रहे। बैठक बेनतीजा रहने के बाद एसडीएम ने एक पक्ष को 30 मई तक शिकायत के संबंध मे जवाब देने को कहा है एडिशनल एसपी शहर ने दोनों पक्षो से शांति बनाए रखने की बात कही वही अशांति फैलाने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी है।

रेलवे सेटिंग में रेड लोडिंग अनलोडिंग के नाम पर जारी अवैध वसूली – उगाही का मामला सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया में वायरल होने के बाद संबंधित विभाग ने फिलहाल कुछ भी कहने पर रोक लगा दी है । सोमवार को त्रिपक्षीय बैठक में 30 मई तक मीडिया में कुछ भी नहीं बोलने की मनाही है।

इससे पूर्व रेलवे, पुलिस विभाग, आरटीओ,राजस्व विभाग आदि पर अवैध वसूली का आरोप लगाया गया । इस आरोप में राशि वसूली का अलग-अलग ब्यौरा दिया गया। यह खबर मीडिया में उजागर होने के बाद आनन-फानन में सभी पक्षों की बैठक बुलाकर मामले को ठंडा करने का प्रयास शुरु किया गया। इसी कड़ी में प्रशासन और पुलिस अफसरों ने उसलापुर रेलवे साइडिंग में लोडिंग -अनलोडिंग से जुड़े पक्षों की सोमवार को बैठक की ।
एडिशनल एसपी एवं एसडीएम के समकक्ष दोनों पक्षों के बीच वार्ता प्रारंभ हुई अपनी अपनी बातों को रखते हुए दोनों पक्षों ने उसलापुर, में काम करने की बात की ऊसलापुर में पिछले 2006 से 2026 तक लगातार काम के इंतजार में बैठे ट्रक मालिक एवं श्रमिकों ने एक सिरे से खारिज करते हुए दूसरे पक्ष को काम देने से इंकार कर दिया जिस पर अधिकारियों ने किसी को भी काम से मना करने पर कानून का हवाला देते हुए शांत कराते हुए दोनों पक्ष को 30 तारीख तक अपने अपने प्रस्ताव एसडीएम कार्यालय भेजने का आदेश दिया एवं स्थिति को यथावत बनाए रखने के लिए निर्देशित किया, जिसमें जो जहां पर है वहीं पर अपना काम करेगा किसी प्रकार का कोई भी सोशल इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिट मीडिया में दुष्प्रचार नहीं करेगा। इन सभी विषयों पर सहमति बनाते हुए सभा स्थगित की गई एवं आगामी तारीख जो प्रशासनिक अधिकारी निश्चित करेंगे, इसमें दोनों पक्ष बैठक करेंगे।



