
फ्रॉड का फरार आरोपी जयदीप रॉबिंसन ने देर रात सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर मचाया उत्पात…..बर्जेस इंग्लिश स्कूल मे कब्जा करने प्राचार्य कक्ष का तोड़ा ताला…..प्राचार्या निशिता हंसा दास ने थाना मे दी शिकायत….रिटायर्ड हिंदी के प्राध्यापक संगम शुक्ला को नियम विरुद्ध सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित बर्जेस इंग्लिश स्कूल का प्रभारी प्राचार्य बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो किया वायरल…..
बिलासपुर– पुलिस को अपनी जेब में रखने का दावा करने वाला फ्रॉड का आरोपी जयदीप रॉबिंसन द्वारा बीती रात सिविल लाइन थाना से चंद कदम की दूरी पर स्थित बर्जेस इंग्लिश स्कूल मे जमकर उत्पात मचाया गया। प्राचार्य कक्ष का बलात ताला तोड़कर अपना कब्जा दर्शाने व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो डालता रहा। इस आसंवैधानिक कृत्य को करने से पूर्व फ्रॉड के आरोपी जयदीप रॉबिंसन ने अपनी टीम के सदस्यों को थाना सिविल लाइन भेज कर बल की मांग भी की लेकिन थाना प्रभारी द्वारा जयदीप रॉबिंसन की अनाधिकृत समिति को बैरंग लौटा दिया गया। इसके बाद अपराधिक प्रवृत्ति वाला जयदीप रॉबिंसन अपनी टीम के साथ स्कूल में बलात घुस गया और सिविल लाइन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही फरार भी हो गया।

पूर्व में दर्ज 7 मुकदमे पर जमानत लेकर उद्दंडता मचा रहा जयदीप रॉबिंसन पर न्यायालय के आदेश पर 2 दिन पूर्व धोखाधड़ी जालसाजी के तहत सिविल लाइन थाना में अपराध दर्ज किया गया है। जुर्म दर्ज होने के बाद फरार हुआ फ्रॉड का आरोपी जयदीप रॉबिंसन गुरुवार रात अपनी टीम के साथ बर्जेस इंग्लिश स्कूल पहुंच गया।गेट का ताला तोड़ने के बाद जयदीप रॉबिंसन और उसकी टीम ने स्कूल मे बलात कब्जा करने के उद्देश्य से प्राचार्य कक्ष का ताला भी तोड़ डाला और अपनी टीम के साथ प्राचार्य कक्ष के अंदर फोटो सेशन करवा कर मसीही समाज ग्रुप में अपने कृत्य को वायरल किया गया।फ्रॉड का फरार आरोपी जयदीप रॉबिंसन थाना से थोड़ी दूरी पर हुड़दंग करता रहा और पुलिस अनजान रही।प्राचार्य कक्ष का ताला तोड़ने की जानकारी होने पर मौजूदा प्राचार्य निशिता हंसा दास देर रात सिविल लाइन थाना पहुंची और पुलिस रिकॉर्ड में फरार फ्रॉड का आरोपी जयदीप रॉबिंसन द्वारा किए गए, कृत्य की जानकारी देते हुए जुर्म दर्ज किए जाने की मांग की।देर रात सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत लेकर जांच किए जाने का आश्वासन देते हुए प्राचार्या को लौटा दिया।
बर्जेस इंग्लिश स्कूल में कब्जा जमाने प्रयासरत फ्रॉड का आरोपी जयदीप रॉबिंसन और उसकी टीम ने गुरुवार रात कानून अपने हाथ में लेते हुए स्कूल में बलात प्रवेश किया और प्राचार्य कक्ष का ताला तोड़कर बर्जेस हिंदी कन्या शाला के प्रभारी प्राचार्य रिटायर्ड संगम शुक्ला को बर्जेस इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य कक्ष की चाबी सौंप दी नियमतः सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित स्कूल में प्राचार्य के लिए इंग्लिश मीडियम, बीएड व 8 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है लेकिन इन शासकीय नियमों को देर रात रद्दी की टोकरी में डालते हुए हिंदी मीडियम के संगम शुक्ला को प्रभारी प्राचार्य बनाकर फ्रॉड के आरोपी जयदीप रॉबिंसन व रायपुर डायसीस से सम्बद्ध सुशील मसीह द्वारा प्राचार्य कक्ष में बुके देकर उनका स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि मिशन स्कूल मे हिंदी के अध्यापक रहे रिटायर्ड संगम शुक्ला को फ्रॉड के आरोपी जयदीप रॉबिंसन व उसकी टीम द्वारा अपने आर्थिक हित की पूर्ति हेतु शासकीय नियम कायदों को दरकिनार कर बीते 1 वर्ष से बर्जेस हिंदी कन्या शाला का प्रभारी प्राचार्य बनाकर बैठाया गया है देर रात रिटायर्ड संगम शुक्ला को जो प्राचार्य बनने की अहर्ता पूरा नहीं करते उन्हें सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित बर्जेस इंग्लिश स्कूल का भी प्रभारी प्रिंसिपल बना दिया गया बर्जेस स्कूल मे अपना कब्जा बरकरार रखने फ्रॉड के आरोपी जयदीप रॉबिंसन द्वारा किया गया कृत्य शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहे मसीही समाज के मुंह पर कालिख पोतने जैसा है मिशनरी स्कूलों में कब्जा करने गुंडागर्दी कर रहे जयदीप रॉबिंसन पर पूर्व मे 7 एफ आई आर दर्ज़ है जमानत पर चल रहे फ्रॉड के आरोपी जयदीप रॉबिंसन पर दो दिन पूर्व यू सी एम एस का फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी दिखाकर नजूल भूमि बिक्री का सौदा कर अपने अकाउंट में लाखों रुपए लेने पर थाना सिविल लाइन में न्यायालय के आदेश पर 420 406 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है पुलिस को अपनी जेब में रखने का दावा करने वाला जयदीप रॉबिंसन गुरुवार रात सिविल लाइन थाना से चंद कदम की दूरी पर ताला तोड़कर प्राचार्य कक्ष मे बलात कब्जा करने में सफल रहा वहीं पुलिस फरार आरोपी जयदीप रॉबिंसन को पकड़ने में नाकाम रही।



