
दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या……
छत्तीसगढ़–सक्ती जिले के जोंगरा गाँव में शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। जोंगरा गांव में दो नकाबपोश बदमाश घर के अंदर घुसे और एक युवती पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान पूर्णिमा चौहान के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में सेल्स का काम करती थीं। बताया जा रहा है कि दोनों हमलावर बाइक से पहुंचे थे, उनके चेहरे सफेद गमछे से ढके हुए थे और बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। एक आरोपी घर के अंदर जाकर युवती के बारे में पूछताछ करने लगा, जबकि दूसरा बाहर निगरानी करता रहा। जैसे ही पूर्णिमा बाहर आई, आरोपी ने उस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी और दोनों मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
कांग्रेस ने भाजपा की साय सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद हैं



