200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल……इलाज अब भी अधूरा–कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब…..निजीकरण पर भी उठाए सवाल……विजय केशवानी……

बिलासपुर- कोनी स्थित 200 करोड़ रुपये की लागत से बने 220 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार को घेरा है। पूर्व ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने आरोप लगाया कि अस्पताल का लोकार्पण हुए डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी यह पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो पा रहा है।

कांग्रेस का कहना है कि अस्पताल में कैथ लैब, ऑक्सीजन प्लांट, 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, विशेषज्ञ डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य जरूरी सुविधाएं अब तक अधूरी हैं, जिससे गंभीर मरीजों को रेफर किया जा रहा है। पार्टी ने अस्पताल के संभावित निजीकरण की आशंका जताते हुए सरकार से स्थिति स्पष्ट करने, श्वेत पत्र जारी करने और सभी स्वास्थ्य सुविधाएं जल्द शुरू करने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी नहीं होने पर कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

Related Articles

Back to top button