NH-49 पर ग्रामीणों का चक्का जाम…. 150 से ज्यादा घर जलमग्न….मुआवजा और पुल निर्माण की मांग……

बिलासपुर-लगातार हो रही बारिश से बिलासपुर के धूमा ग्राम पंचायत में हालात गंभीर हो गए हैं। जलभराव से 150 से अधिक घर प्रभावित होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर चक्का जाम कर दिया। रिमझिम बारिश के बीच सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे निर्माण के दौरान उचित जल निकासी और पुल की व्यवस्था नहीं होने से हर साल गांव जलभराव की चपेट में आ जाता है। इस बार हालात अधिक गंभीर होने पर लोगों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया।
प्रदर्शनकारियों ने प्रभावित परिवारों को तत्काल मुआवजा, राहत सामग्री और जल निकासी के लिए स्थायी पुल निर्माण की मांग की है। चक्का जाम के चलते NH-49 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने और समस्या के समाधान का आश्वासन देने में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button