बॉयज हॉस्टल में लॉ स्टूडेंट की संदिग्ध मौत Sorry लिख छोड़ गया नोट, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

बिलासपुर-एकता कॉलोनी स्थित बॉयज हॉस्टल में एक लॉ स्टूडेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अंबिकापुर सूरजपुर निवासी अभिषेक यादव के रूप में हुई है, जो पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई का बेटा बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सल्फास के सेवन की आशंका जताई जा रही है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सिर्फ “Sorry” लिखा हुआ है।घटना शुक्रवार देर शाम की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हॉस्टल के कमरे से युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने केवल “Sorry” लिखा है। फिलहाल इस नोट के आधार पर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा रहा है और पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि शनिवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें केवल “Sorry” लिखा है। मामले की गहन जांच की जा रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।पुलिस हॉस्टल में रहने वाले छात्रों, परिचितों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसके पीछे की वजह क्या थी, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button