नई कमेटी न बनने देने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने वाले इरशाद ने वक्फ बोर्ड को सौंपा सामूहिक इस्तीफा…. लूतरा दरगाह संचालन के लिए वक्फ बोर्ड द्वारा गठित संशोधित कमेटी ने लिया चार्ज…. नए सदर हाजी इकबाल हक के नेतृत्व में शुक्रवार को मनाया जाएगा महाना उर्स….

लुतरा शरीफ में महाना उर्स शुरू होने से एक दिन पहले कार्यकारिणी के कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा.. राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज को सौंपा इस्तीफा.. नई कमेटी के चार्ज मिलते ही इस्तीफे का दौर, उर्स के ठीक पहले हलचल से चर्चाओं का बाजार गर्म..

बिलासपुर–लूतरा दरगाह शरीफ के संचालन के लिए नई संशोधित कमेटी न बनने देने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने वाले अंततः असफल रहे वक्फ बोर्ड द्वारा संशोधित नई कमेटी का गठन कर अध्यक्ष रहे इरशाद अली को किनारे लगाते हुए हाजी इकबाल हक को लूथरा शरीफ दरगाह का नया सदर बनाया जाना पुराने पदाधिकारियो को रास नहीं आया।वक्फ बोर्ड द्वारा इरशाद अली को डमी पोस्ट देने और दरगाह संचालन से अलग कर दिए जाने के बाद असंतुष्टों ने सामूहिक इस्तीफा सौप लूतरा दरगाह की खिदमत से खुद को अलग कर लिया है।दरगाह की खिदमत के लिए बड़े-बड़े दावे करने वाले इरशाद अली, रियाज़ अशरफी व अन्य द्वारा दबाव बनाने की गरज से वक्फ बोर्ड को इस्तीफा सौंपा जाना बताया जा रहा है।

नई कमेटी ने पदभार ग्रहण..

इससे पूर्व गुरुवार को नई संशोधित कमेटी ने दरगाह लूतरा शरीफ के कार्यालय जाकर चार्ज ग्रहण कर लिया इक़बाल हक मुतवल्ली (सदर ) के नेतृत्व मे नई कमेटी दरगाह लुतरा शरीफ, शाही नूरानी मस्जिद, मदरसा दारूल उलूम फैजाने बाबा इंसान अली लूतरा का प्रबंधन, देख-रेख एवं सुचारू संचालन का कार्य करेगी.. छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा दरगाह लुतरा शरीफ के संचालन के लिए गठित संशोधित नई कमेटी ने गुरुवार को औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। नई कमेटी के गठन और कार्यभार संभालने के साथ ही दरगाह के आगामी उर्स की तैयारियों को लेकर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

हालांकि, उर्स शुरू होने के ठीक एक दिन पहले ही पूर्व अध्यक्ष के खासम लोगों कार्यकारिणी के कई सदस्यों के सामूहिक इस्तीफे ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। क्षेत्र में दबी जुबान से पूर्व कार्यकारिणी की कार्यशैली और अंतिम समय में लिए गए इस फैसले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कई लोग यह भी चर्चा कर रहे हैं कि उर्स के सफल एवं समन्वित संचालन की दिशा में सहयोगात्मक भूमिका निभाने के बजाय ऐन मौके पर इस्तीफा सौंपे जाने से विभिन्न प्रकार के सवाल खड़े हुए हैं।

गौरतलब है कि जुमेरात, 2 जुलाई 2026 को पूर्व कमेटी के पदाधिकारियों ने कमेटी के सरपरस्त इरशाद अली, नायब मुतवल्ली मोहम्मद सिराज एवं रौशन खान, तथा सदस्य हाजी गुलाम रसूल खान साबरी और अब्दुल रहीम के साथ इंतेजामिया कमेटी, दरगाह लुतरा शरीफ के सेक्रेटरी पद से अपना इस्तीफा छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज को सौंप दिया।

पूर्व पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे को पूरी तरह व्यक्तिगत और स्वैच्छिक निर्णय बताते हुए स्पष्ट किया है कि उनका यह कदम नवगठित कमेटी, उसके किसी पदाधिकारी अथवा सदस्य के विरोध में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वे भविष्य में नई कमेटी के विरुद्ध किसी प्रकार की शिकायत, अनावश्यक विवाद या ऐसी किसी गतिविधि का हिस्सा नहीं बनेंगे, जिससे दरगाह के हितों को नुकसान पहुंचे। साथ ही उन्होंने दरगाह लुतरा शरीफ की तरक्की, विकास और बेहतर खिदमत के लिए अपना सहयोग और सद्भाव बनाए रखने का भरोसा भी जताया।

पूर्व पदाधिकारियों ने शहंशाहे छत्तीसगढ़, हुजूर बाबा सरकार सैय्यद इंसान अली की बारगाह में दुआ करते हुए नई कमेटी की कामयाबी और बेहतर खिदमत की तौफीक मिलने की कामना की तथा जाने-अनजाने में हुई किसी भी त्रुटि के लिए माफी भी मांगी।

वक्फ बोर्ड कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार हाजी मोहम्मद इकबाल हक को मुतवल्ली (सदर), मोहम्मद सिराज एवं रौशन खान को नायब मुतवल्ली, रियाज अशरफी को सेक्रेटरी तथा फैजान अहमद शेबू को खजांची नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जावेद रब्बानी, हाजी गुलाम साबरी सहित विभिन्न जिलों के कई सदस्यों को नई कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

वक्फ बोर्ड ने नई समिति को पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। आदेश के अनुसार संस्था के सभी वित्तीय लेन-देन संस्था के नाम से संचालित बैंक खाते के माध्यम से होंगे, जिसे तीन पदाधिकारियों के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित किया जाएगा। साथ ही संस्था की आय-व्यय का प्रतिवर्ष पंजीकृत चार्टर्ड अकाउंटेंट से ऑडिट कराकर उसकी रिपोर्ट वक्फ बोर्ड कार्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता या अधिनियम के विपरीत कार्य पाए जाने पर समिति को निरस्त किए जाने का प्रावधान भी रखा गया है।

Related Articles

Back to top button