अवैध गांजा के साथ दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरिफ्तार

बिलासपुर –नशे के खिलाफ तोरवा पुलिस को फिर एक और सफलता हाथ लगी जहा पर दो लोगो को तोरवा पुलिस ने अवैध रूप से मादक गांजा बड़ी मात्रा के साथ गिरिफ्तार किया।तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली कि देवरीखुर्द बुटापारा के पास 02 व्यक्ति अपने पास दो सफेद रंग के बोरियों में अवैध रुप से गांजा रखकर बिक्री करने के लिये ग्राहक का तलास कर रहे हैं।

कि सूचना पर अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल व नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू के मार्ग दर्शन में थाना तोरवा से विशेष टीम गठीत कर हमराह स्टाफ के देवरीखुर्द बुटापारा के पास घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार उक्त आरोपियों को पकड़ा गया जिसके कब्जे से कुल 10.600 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 70,500 रुपये जप्त कर धारा 20बी एन.डी.पी.एस. एक्ट की कार्रवाई किया गया। आरोपी 1. राजेन्द्र कुमार केंवट पिता परदेशी राम 50 साल सा. – कर्रा 2. लक्ष्मण कश्यप उर्फ मोगली पिता दिलचंद कश्यप उम्र 21 वर्ष सा. – थाना- मस्तुरी, जिला- बिलासपुर (छ.ग.) गतौरा निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में तोरवा थाना प्रभारी – फैजुल होदा साह एवं सउनि.- राकेश टाण्डे, आरक्षक- मिथलेश सोनी 562, कमलेश्वर शर्मा 964, विजय पाण्डेय 288 लालन सिंह 1152, लक्ष्मी कश्यप 838 का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button