जन स्वास्थ्य सहयोग अस्पताल में सेवा सामग्री वितरण….. लायंस क्लब बिलासपुर ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत किया जनसेवा का सराहनीय कार्य…..

बिलासपुर–लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत जन स्वास्थ्य सहयोग अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गनियारी, बिलासपुर में एक विशेष जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल एवं जरूरतमंद मरीजों के उपयोग हेतु मेडिकल पलंग, व्हील चेयर, मेडिकल उपकरण, दवाइयाँ, अनाज, फल, जेंट्स कपड़े, साड़ियाँ एवं गाउन, बच्चों के कपड़े, कंबल, टोपा तथा अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एसिड, फिनायल एवं झाड़ू जैसी सफाई सामग्री भी प्रदान की गई।
लायंस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष लायन हरदीप सिंह सलूजा ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि लायंस क्लब का मूल उद्देश्य निःस्वार्थ भाव से मानव सेवा करना है। सेवा सप्ताह के माध्यम से क्लब समाज के जरूरतमंद, असहाय एवं वंचित वर्गों तक सहायता पहुँचाने का निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में उपचाररत मरीजों एवं उनके परिजनों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए क्लब द्वारा विभिन्न उपयोगी सामग्री प्रदान की गई है, जिससे उन्हें राहत एवं सहयोग प्राप्त होगा। उन्होंने सभी लायन सदस्यों, सहयोगकर्ताओं एवं अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
सेवा सप्ताह अध्यक्ष लायन श्रीकांत सहारे ने कहा कि सेवा कार्य ही लायंस क्लब की पहचान है तथा समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन लायन मंजीत सिंह अरोड़ा ने किया। उन्होंने सेवा सप्ताह के उद्देश्यों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए सभी उपस्थितजनों का स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित लायन सदस्यों में सेवा कार्यक्रम अध्यक्ष लायन श्रीकांत सहारे, सचिव लायन मनीष चंदेल, कोषाध्यक्ष लायन रौनक अग्रवाल, डॉ. हर्ष पांडेय, डॉ. आर.के. खेत्रपाल, अरविंद दीक्षित, विमल केडिया, दौलत खत्री, सीए जी.एम. गुप्ता, आर.के. अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, डॉ. राजेश दुबे, इत्तिफ़ाक़ सागरी, डॉ. अरुण शुक्ला, हरभजन सिंह गंभीर, राकेश सखुजा तथा नरेश भंडारी सहित बड़ी संख्या में लायन सदस्य उपस्थित रहे।
अस्पताल प्रबंधन ने लायंस क्लब बिलासपुर के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि प्राप्त सामग्री से अस्पताल में उपचाररत मरीजों एवं जरूरतमंद लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने मानव सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
“मानवता की सेवा हमारा संकल्प” के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित यह कार्यक्रम सेवा सप्ताह की एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी कड़ी सिद्ध हुआ।



