
सिपाही रक्षा सूत्र संग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष बहने हुई शामिल….
बिलासपुर–भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री शीतल नायक के नेतृत्व में रायपुर में भारत माता चौक गुड़ियारी में “सिपाही रक्षा सूत्र संग्रहण ” कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष बहने शामिल हुई।
सिपाही रक्षा सूत्र संग्रहण में रायपुर ग्रामीण, बलोदा बाजार, धमतरी , महासमुंद , और गरियाबंद जिले की महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष के साथ जिला पदाधिकारी बहनों ने आकर अपने जिले का सिपाही रक्षा सूत्र ,भारत माता की आरती के उपरांत वहां मेजर महेंद्र सिंग को सौंपा गया।ताकि वे शरहद पर तैनात सिपाहियों तक पहुँचाया जा सके।
महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश महामंत्री शीतल नायक, उपाध्यक्ष संगीता शर्मा , पुष्पलता चौहान,मंत्री सविता चंद्राकर , बीथिका विश्वास , प्रदेश कार्यालय मंत्री मिली बनर्जी , सोशल मीडिया सहप्रभारी किरण सिंग , प्रीति परगनिया माधुरी साहू पूजा राणा रंजीत जी उपस्थित थे।

जिला अध्यक्ष में रायपुर ग्रामीण – रश्मि वर्मा ,
बलौदाबाजार – बाजार सुनीता वर्मा , गरियाबंद – बिंदु सिंह महासमुंद – स्मिता चंद्राकर ,धमतरी अनीता उपस्थित थी।



