
आरएसएस कार्यालय कॉलकर कुंज में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस…..
बिलासपुर–शनिवार 15 अगस्त 2026 को बिलासपुर संघ कार्यालय के कॉलकर कुंज में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर ध्वजारोहण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था।इस गरिमामई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर श्री गिमनानी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।ध्वजारोहण के पश्चात कार्यालय के सभागार में स्वतंत्रता दिवस को लेकर कार्यक्रम रखा गया था।उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के सह प्रांतप्रचारक नारायण नामदेव राष्ट्र प्रेम एवं विभिन्न नागरिक कर्तव्यों के माध्यम से भारत की संस्कृति और संस्कार के माध्यम से राष्ट्र प्रेम अभिव्यक्त करने की प्रेरणा दी।उन्होंने बताया कि देशभक्ति के लिए केवल स्वतंत्रता संग्राम मैं प्राणों की आहुति एवं संघर्ष ही आवश्यक है। स्वतंत्र भारत के उस भाव को याद करना उन परिवारों के दर्द को समझना जिनके बच्चों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। चाफेकर बंधु के प्राणों के आहुति को भी भी याद करने की प्रेरणा दी।चापेकर बंधु वह तीन क्रांतिकारी सगे भाई थे जिन्हें अंग्रेजी हुकूमत में फांसी की सजा दी गई थी।कार्यक्रम में विभाग कारवा गोवर्धन देवांगन ने भी नागरिकों को संबोधित किया।कार्यक्रम में विभाग प्रचारक गणेश साहू तथा कार्यालय के सभी स्वयंसेवक बंधु नगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संघ कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




