पति पत्नी के विवाद में ससुर ने ब्लेड से दामाद के गले में हमला कर किया लहूलुहान…

बिलासपुर– घरेलू विवाद के दौरान ससुर ने अपने दामाद पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले में दामाद के गले में गंभीर चोट आई है। जहां घायल को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर सकरी पुलिस थाना ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार शैलेंद्र नवरंग रोजी-मजदूरी का काम करता है।

रविवार को उसकी पत्नी अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ विवाद कर रही थी और उसे गालियां दे रही थी। बेटा भी अपनी मां को जवाब दे रहा था।घर पहुंचने पर शैलेंद्र ने पत्नी और बेटे को समझाइश देकर मामला शांत करा दिया। सोमवार सुबह एक बार फिर मां-बेटे के बीच विवाद शुरू हो गया।शैलेंद्र के समझाने के प्रयास से नाराज होकर उसकी पत्नी ने मायके में फोन कर अपने पिता रामलोचन बंजारे को बुला लिया। आरोप है कि रामलोचन के घर पहुंचते ही उसने अपने दामाद शैलेंद्र को गालियां दीं। शैलेंद्र ने विरोध किया तो रामलोचन ने ब्लेड से उसके गले पर हमला कर दिया। हमले में शैलेंद्र लहूलुहान हो गया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे अस्पताल पहुंचाया।इधर, महिला ने भी अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत पुलिस से की है। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर सकरी पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button