उप मुख्यमंत्री अरुण साव संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का करेंगे शुभारंभ…. 27 नवम्बर को अम्बिकापुर….. बिलासपुर और मुंगेली में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल…..

बिलासपुर– उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव 27 नवम्बर को अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभ करेंगे। वे शुक्रवार को सरगुजा, बिलासपुर और मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बिलासपुर में प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन और गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री शाम को मुंगेली व्यापार मेला-2026 का भी शुभारंभ करेंगे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 27 नवम्बर को सवेरे 10 बजे बिलासपुर से शासकीय विमान से अम्बिकापुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11 बजे अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभ करेंगे। वे अंबिकापुर से दोपहर साढ़े 12 बजे शासकीय विमान से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री साव दोपहर 01:20 बजे बिलासपुर में लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे दोपहर तीन बजे बिलासपुर के कोर्टयार्ड बाय मैरियट में न्यूज-18 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित ‘गौरव सम्मान बिलासपुर’ में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री साव शाम छह बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली के लिए रवाना होंगे। वे वहां शाम साढ़े सात बजे बीआर साव स्कूल मैदान स्थित वीर शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम में मुंगेली व्यापार मेला-2026 के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। वे रात नौ बजे मुंगेली से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान कर रात साढ़े 11 बजे नवा रायपुर पहुंचेंगे।




