अब्बा हुजूर चावल बोरी में मिली छिपकली….आठ बोरी चावल सीज़….

बिलासपुर -अपना मार्ट देवरीखुर्द के चावल बोरी में छिपकली मिलने के शिकायत के आधार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मैके पर मिले 8 बोरी अब्बा हुजूर चावल को सीज कर नमूना जांच हेतु भेजा गया एवं वचन घी का भी नमूना लिया गया।कल एक और अपना मार्ट में दाल में खराबी की शिकायत के आधार पर नमूना लिया गया था।

बल्ले बल्ले से चिकन बटर मसाला का नमूना जांच हेतु लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान आर आर देवांगन, अभिजीत अधिकारी, खीरसागर पटेल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अविषा मरावी खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं प्रतीक तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। यह कार्यवाही जिला बिलासपुर में लगातार जारी रहेगी, जिससे आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिल सके

Related Articles

Back to top button