कोतवाली थाना क्षेत्र में लगी धारा 144….सभा जुलूस और अन्य गतिविधियों पर लगी रोक….आगामी सूचना तक आदेश जारी…..

बिलासपुर–शुक्रवार की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई दो पक्षों में मारपीट और पथराव की घटना के बाद जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने और किसी तरह की कोई अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए उन्होंने मामले की जानकारी एसएसपी रजनेश सिंह से लेते तत्काल एक आदेश जारी कर कोतवाली थाना क्षेत्र में धारा 144 को लागू कर दिया गया।

यह आदेश आगामी आदेश तक लागू कर दिया गया है।इस आदेश के तहत क्षेत्र में रैली सभा सामूहिक रूप से भीड़ इकट्ठा करना सख्त मनाई की गई।यह आदेश कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।

Related Articles

Back to top button