बिलासपुर के आरबी हॉस्पिटल को लाइसेंस निरस्तीकरण का भेजा गया नोटिस .. कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती न करने और उपचार ना करने पर नोटिस भेजा गया..

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में जिला प्रशासन ने शहर के रिंग रोड 2 के पास स्वर्ण जयंती नगर में स्थित आरबी हॉस्पिटल को लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए नोटिस जारी किया है.. जिला स्वास्थ्य अधिकारी प्रमोद महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि.. आरबी हॉस्पिटल द्वारा कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज करने से मना करने के मामले में लाइसेंस निरस्तीकरण का नोटिस जारी किया गया है.. बता दे कि.. आरबी हॉस्पिटल 100 बेड वाला अस्पताल है.. और उसके द्वारा जिला प्रशासन को कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कर इलाज के लिए मना करने पर नोटिस जारी किया गया है.. सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि.. लाइसेंस निरस्तीकरण का नोटिस मिलने के बाद आरबी अस्पताल कोरोना संक्रमण से संक्रमित मरीज का इलाज करने व उसे भर्ती करने के लिए राजी हो गया है लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है..

Related Articles

Back to top button