
लॉ के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या….पुलिस जुटी जांच में…..
बिलासपुर–कानून की पढ़ाई करने वाले छात्र ने अपने ही कमरे में फांसी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मर्ग पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगला गंगानगर फेज-2 में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब 30 वर्षीय सौरभ सोनवानी का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला।सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मंगल गंगानगर फेस 2 के सौरभ सोनवानी लॉ का छात्र होने के साथ ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में वकालत की प्रैक्टिस कर रहा था।
परिजनों के मुताबिक, सुबह काफी देर तक सौरभ के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने बलपूर्वक दरवाजा तोड़ा। अंदर का मंजर देखकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। सौरभ फंदे पर लटका हुआ मिला।
घटना की सूचना तत्काल डायल-112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। सौरभ के मामा ने बताया कि वह घर का सबसे बड़ा लड़का था और परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ वकालत के कामकाज में भी हाथ बंटाता था। अचानक हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है




