
पुराने विवाद को लेकर युवक से मारपीट… युवक के सिर पर वार और कान पर गंभीर चोट…..युवक का अस्पताल में इलाज जारी…..
बिलासपुर- सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर में पुराने विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। एक पक्ष के युवक ने सिर, पैर और कान में चोट लगने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट किए जाने की शिकायत सामने आई है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार हरश्रृंगार विहार निवासी 28 वर्षीय देवेंद्र वैष्णव कुछ समान लेने के लिए गया घटना रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच जब वह वहां पहुंचा तो पुराने विवाद को लेकर युनुस खान और उसकी मां और पिता सहित राजीद,सिंगचैन,इन सभी लोगों ने रास्ते में घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच शाकब पाइप से देवेंद के सिर में वार किया गया और उसके बाद उसके पैर में फिर किसी धारदार हथियार से उसका कान भी काटा गया।घायल देवेन्द्र के मुताबिक, करीब दो महीने पहले आरोपी युवक के साथ उसका विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। जब भी वह आता जाता तो उसके साथ गाली गलौच कर लड़ने की कोशिश की जाती थी।
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट किए जाने की शिकायत की बात सामने आई है। दूसरे पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की गई। दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी बढ़ने के बाद मारपीट होने की बात कही जा रही है।
घटना के बाद घायल युवक को पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस शिकायत लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।



