
रामसिंह ठाकुर गिरफ्तार…..पन्ना से पुलिस ने लिया हिरासत में…खपरगंज विवाद का मुख्य आरोपी शोहेल खान के बाद अब रामसिंह की गिरफ्तारी….निष्पक्ष कार्रवाई पर नजर……
बिलासपुर–रक्षाबंधन त्योहार की रात को खपरगंज में हुए विवाद और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी रामसिंह ठाकुर को मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रामसिंह को ग्राम माकरी कुठार, थाना बृजपुर स्थित उसके मित्र धीरेन्द्र पटेल के घर से गिरफ्तार किया गया।खपरगंज विवाद के मामले में रामसिंह ठाकुर को प्रमुख आरोपियों में बताया जा रहा है। इससे पहले दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी शोहेल खान समेत कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शोहेल खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसका जुलूस भी निकाला था। वहीं, 8 सितंबर तक इस पूरे मामले में दोनों पक्षों से कुल 29 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई थी।अब रामसिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद शहरवासियों की नजर पुलिस की आगे की कार्रवाई पर है। खासकर इस बात को लेकर चर्चा है कि जिस तरह शोहेल खान का जुलूस निकाला गया था, क्या रामसिंह ठाकुर का भी पुलिस वैसी ही कार्रवाई करेगी।



