नदी मे बहे दोनों बच्चो का मिला शव…. दूसरे बच्चे इमवेज़ का शव दो किलोमीटर दूर मिला…..पहले बच्चे अयान का पहले ही देर शाम मिल चुका था शव,,

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दयालबंद के मधुबन क्षेत्र के दो बच्चे आयन अंसारी उम्र 12 वर्ष और इमरेज़ उम्र 16 वर्ष शनिवार को नहाने के लिए अरपा नदी गए हुए थे जहां पर, नहाने के दौरान एक बच्चे के डूबने के बाद दूसरे बच्चे ने बचाने की कोशिश में भी वह भी साथ में बह गया था।इस घटना के बाद मौके पर पुलिस व SDRF की टीम ने पहुंचकर बच्चों की तलाश शुरू कर दी जहां पर अरपा नदी में डूबे दो बच्चे में से एक को एसडीआरएफ की टीम ने घटना के दिन शनिवार की रात को नदी से ढूंढ़ निकला था।वही दूसरा बच्चे को खोजने में सोमवार को सफलता पाई है।नदी का पानी उतरने के बाद सुबह दूसरे बच्चे के शव को नदी से 2 किलोमीटर की दूरी पर बरामद कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button