
शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर आज़ाद पैनल छात्र संघ द्वारा कल्याण वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल, एवं शॉल का वितरण…..
बिलासपुर–महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर आज़ाद पैनल छात्र संघ द्वारा बिलासपुर स्थित कल्याण वृद्धाश्रम में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पैनल के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें फल एवं शॉल भेंट किए। इस अवसर पर सदस्यों ने वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उनके साथ आत्मीय समय भी बिताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आज़ाद पैनल के संस्थापक अभिनेष लल्लन बोले की नेतृत्व एवं युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “शहीद भगत सिंह जी का जीवन केवल इतिहास का एक पन्ना नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा है। बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान एवं सेवा करना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। आज़ाद पैनल सदैव सामाजिक सरोकारों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहेगा।”
कार्यक्रम के दौरान पैनल के सदस्यों ने वरिष्ठजनों के साथ स्वस्थ संबंधित संवाद किया और उनके अनुभवों एवं विचारों को सुना। बुजुर्गों ने भी युवाओं के इस सेवा एवं सम्मान भाव की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
इस सेवा कार्य में अभिषेक चिकी बोले, अजय सिंह ठाकुर ,धीरज साहू, विनायक शर्मा, हर्ष जयसवाल, नीलेंद्र सोनी, हरीश कलशा, नमन रात्रे, चन्दू, हीरा शर्मा, अविनाश शर्मा, लोकेश, आर्यन, आयुष, कुनाल, देवेंद्र, साहिल, नयन, पुष्पराज, समीर, सोमिल, शौर्य, विनय, जिया, निशा, प्राची, श्रुति, मधु, निम्मी सहित आज़ाद पैनल के अन्य साथी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सेवा की भावना को बढ़ावा देना तथा युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना रहा। आज़ाद पैनल के सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।




