सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न…..बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह….

बिलासपुर–सेवा और संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल, बिल्हा में किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के द्वितीय आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। चित्रकला प्रतियोगिता में 59 तथा भाषण प्रतियोगिता में 59 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक ने विद्यार्थियों को सेवा भाव, सामाजिक जिम्मेदारी और देशहित की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की रचनात्मक सोच, सकारात्मक दृष्टिकोण और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने ’’स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेना का शौर्य, नया कश्मीर, नक्सलवाद, नक्सल मुक्त भारत, सपनों का भारत, विकसित भारत 2047, महिला सशक्तिकरण तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रभाव’’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने अपने चित्रों और ओजस्वी वक्तव्यों के माध्यम से सेवा, संकल्प, सामाजिक जिम्मेदारी, देशभक्ति एवं राष्ट्रहित की भावना को अभिव्यक्त किया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
प्रतियोगिता में भाषण वर्ग के प्रतिभागियों में ’’अनुराधा सूर्यवंशी, रागिनी मित्रा, रूपाली श्रीवास, अमितेश तिवारी, रिमझिम ठाकुर, दिव्या पटेल, अनीश ठाकुर, अदवित पाण्डेय, महिमा पाण्डेय एवं संस्कार द्विवेदी’’ शामिल रहे। विकासखंड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता से जिला स्तर के लिए ’’नव्या अग्रवाल, निधि साहू, शिवानी कुर्रे, मानवी भोंसले, जिज्ञासा कैवर्त, नमिता कौशिक, मोहन करियारे, आकांक्षा श्रीवास, भूमि वर्मा, आकाश यादव, श्रद्धा सेन, इनाया बानो, गोपाल साहू, खुशी यादव, माही रात्रे, ऐश्वर्या लक्ष्मी यादव, प्रियांशी कुर्रे, लितीका नेताम, माया बाटवे एवं समृद्धि मिश्रा’’ का चयन किया गया।
कार्यक्रम में वृक्षारोपण के क्षेत्र में ’’गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’’ बनाने वाले कलेश्वर साहू को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में केशव वर्मा, रजनी गंधा बेहार, डॉ. रश्मि द्विवेदी, रितु यादव, डेनिस विस्ले, अर्चना एवं सविता त्रिवेदी सहित अन्य निर्णायक शामिल रहे।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष बिल्हा रामकुमार कौशिक, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला पंचायत सभापति डॉ. गोविंद यादव, राजेन्द्र साहू, इंद्रजीत क्षत्री, कोमल ठाकुर, उमाशंकर कश्यप, बीईओ भूपेंद्र कौशिक, वासुदेव पाण्डेय, देवी चंद्राकर, एबीईओ दीप्ति गुप्ता, सुनीता ध्रुव, सेजेस तिफरा के प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ कश्यप, डीपीएस के प्राचार्य जसपाल मठ, जय कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पालक, शिक्षक एवं विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों और प्रभावशाली विचारों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

Related Articles

Back to top button