चोरी की एक्टिवा बरामद होने के बाद खुला राज….. 19 वर्षीय सुमित ठाकुर गिरफ्तार…..नाबालिग साथी पहले ही जा चुका है रिमांड पर……

बिलासपुर- सरकंडा थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक्टिवा स्कूटी के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी सुमित ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर चोरी की एक्टिवा भी बरामद की जा चुकी है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया प्रीति यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 अगस्त की रात 8 बजे से 7 सितंबर की सुबह 10 बजे के बीच अटल आवास, जोरापारा चौबे कॉलोनी स्थित उनके घर के मुख्य दरवाजे और गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 10 BW 9754 चोरी कर ले गया। स्कूटी की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई।
रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1301/2026 के तहत धारा 331(4), 305(a), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिग बालक चोरी की स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर बिना नंबर प्लेट के छिपाकर रखी गई चोरी की एक्टिवा बरामद कर ली गई। पुलिस ने नाबालिग को 13 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।
पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि एक्टिवा चोरी की योजना में रघु बिहार, अशोक नगर निवासी सुमित ठाकुर भी शामिल था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही।
5 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर 19 वर्षीय सुमित ठाकुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर बिलासपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपी सुमित ठाकुर पिता मंनी सिंह ठाकुर, उम्र 19 वर्ष, निवासी रघु बिहार, अशोक नगर, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर है।

Related Articles

Back to top button