सार्वजनिक दशहरा महोत्सव में विधायक अमर ने किया रावण का दहन…..नगर पालिक निगम द्वारा पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया था कार्यक्रम… भव्य आतिशबाजी ने बिखेरी सतरंगी छटा,राम मंदिर से निकली झांकी…..प्रभु श्री राम के मार्ग पर चलकर हम विकसित राष्ट्र बनाएं-अमर अग्रवाल……

बिलासपुर- पुलिस ग्राउंड में आयोजित सार्वजनिक दशहरा महोत्सव में मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने 65 फीट रावण का किया दहन। इससे पूर्व विधायक श्री अग्रवाल ने प्रभु श्री राम के छायाचित्र और झांकी में बने श्री राम दरबार का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने उपस्थित जन समूह को दशहरा पर्व की बधाई देते हुए कहा की हमारे जीवन में प्रभु श्रीराम के रूप में जीवन का एक आदर्श सिद्धांत है,जिसके अनुरूप चलकर हम सब अपना और दूसरों का जीवन संवार सकते है।

ये हमारा सौभाग्य है कि इस जीवन में हम प्रभु श्री राम को पुनः अयोध्या में पधारते देखें है। इस पुनीत अवसर पर आइए हम सब संकल्प लें कि प्रभु श्री राम के बताएं मार्ग में चलकर 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में अपना योगदान दें।

आज के कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी,आईजी रामगोपाल गर्ग,कलेक्टर संजय अग्रवाल, एस एस पी रजनीश सिंह, निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिक उपस्थित रहें।

राम मंदिर से निकली झांकी…..
परपंरा अनुसार दोपहर तीन बजे तिलक नगर स्थित श्री राम मंदिर से श्री राम जानकी और लक्ष्मण की झांकी निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्ग से पुलिस ग्राउंड तक पहुंची।



