प्रेस क्लब में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर लगेगा विशाल रक्तदान शिविर…. रक्तदाताओं को मिलेगा प्रशस्ति पत्र और हेलमेट…….

बिलासपुर–राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित किया जा रहा है।यह आयोजन श्रीजा एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसायटी बिलासपुर के सहयोग से किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी, युवा और आम नागरिक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश देंगे। इसके साथ ही प्रेस क्लब के समस्त सदस्यों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जा रहा है।
शिविर में ये सुविधाएं रहेंगी निःशुल्क…..
– ब्लड प्रेशर (BP) जांच
– ब्लड शुगर (Sugar) जांच
– हीमोग्लोबिन (Hb) जांच
– स्वास्थ्य परामर्श
रक्तदाताओं का होगा सम्मान…..
रक्तदान करने वाले समस्त रक्तदाताओं को प्रेस क्लब के अध्यक्ष द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं हेलमेट देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह सम्मान रक्तदान के प्रति लोगों को प्रेरित करने और सड़क सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से दिया जा रहा है।
कार्यक्रम का विवरण…..
– दिनांक –16 नवंबर 2026 (सोमवार)
– समय– प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
– स्थान– प्रेस क्लब भवन, कंपनी गार्डन के बाजू में, बिलासपुर…..
श्रीजा एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसायटी और प्रेस क्लब बिलासपुर ने सभी पत्रकार साथियों, रक्तदाताओं और शहरवासियों से इस पुनीत आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि आपका एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है, इसलिए रक्तदान अवश्य करें।



