जर्जर सड़क पर छात्रों का फूटा गुस्सा….. सड़क को जल्द बनने लगाई गुहार…..

बिलासपुर– लालखदान सड़क की बदहाल स्थिति अब स्कूली बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। सड़क की जर्जर हालत से परेशान लोयोला स्कूल और चौकसे कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं मंगलवार को जिला कलेक्टर के पास पहुंचे और सड़क की जल्द मरम्मत कराने की गुहार लगाई।
विद्यार्थियों का कहना है कि गर्मी के दिनों में सड़क से उड़ने वाली धूल के कारण उन्हें भारी परेशानी होती है, वहीं बारिश के मौसम में सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाता है। ऐसे में रोजाना स्कूल और कॉलेज आने-जाने के दौरान दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
छात्रों का सवाल है कि आखिर कितने साल और इस बदहाली को झेलना पड़ेगा? कई साल बीत जाने के बावजूद सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। रोजाना इसी रास्ते से गुजरने वाले विद्यार्थियों को हर दिन जोखिम उठाना पड़ रहा है।अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है? अगर इस बदहाल सड़क पर कोई हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा? विद्यार्थियों ने प्रशासन से जल्द सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button