केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन जैसे विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता….

बिलासपुर–केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, श्री साहू डी.पी. कॉलेज, बीरकोना में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात एनटीपीसी सीपत के नवाडीह चौक स्थित एमएलएस कॉलेज ग्राउंड में सीएसआर मद से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
श्री साहू दर्रीघाट स्थित हाई स्कूल परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे। इसके बाद वे ग्राम पंचायत भुरकुंडा में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम तथा ग्राम सोन में पीडब्ल्यूडी रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।




