छत्तीसगढ़ लीजेंड्स टी 20 ब्लास्ट बिलासपुर का ग्रैंड ऑक्शन…टी-शर्ट एवं ट्राफी लॉन्च…..5 दिसंबर से प्रारंभ होगा फ्लड लाइट सी एल टी -20……8 टीमों में 120 खिलाड़ी दिखाएंगे 8 दिनों तक अपना जौहर…..विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में में 3 लाख की नगद राशि एवं ट्रॉफी दी जाएगी…..

बिलासपुर–बिलासपुर वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा शहर में छत्तीसगढ़ लीजेंड्स टी-20 ब्लास्ट का आयोजन किया जा रहा है जो IPL कि तर्ज पे फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट होने वाला है। 5 से 12 दिसंबर तक राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में होने वाले फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में 8 टीम शामिल होंगी। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 3 लाख की नगद राशि एवं छत्तीसगढ़ लीजेंड्स टी-20 की ट्राफी प्रदान की जाएगी। उप विजेता टीम को 1 लाख 50 हजार रुपए नगद तथा ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

हर मैच मैं मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैटमैन, बेस्ट बॉलर तथा अन्य आकर्षक एवं नगद पुरस्कार भी खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे। बिलासपुर वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा इस प्रतियोगिता का होटल आनन्दा इंपीरियल में छत्तीसगढ़ लीजेंड्स टी-20 ब्लास्ट बिलासपुर का ग्रैंड लॉन्च किया गया, जिसमें ट्राफी का अनावरण, जर्सी का अनावरण एवं आईपीएल के तर्ज़ पर खिलाड़ियों का ऑक्शन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विन्टेश अग्रवाल सचिव छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ, विशिष्ट अतिथि आशीष शुक्ला (उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ वेटेरन क्रिकेट एसोसिएशन),नवीन जाजोदिया (अध्यक्ष क्रिकेट संघ बिलासपुर),देवेन्द्र सिंह ठाकुर (सचिव क्रिकेट संघ बिलासपुर) उपस्थित थे विन्टेश अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ लीजेंड्स टी-20 ब्लास्ट बिलासपुर के इस आयोजन की काफी सराहना की साथ ही अन्य अतिथियों ने कहा है की आयोजन को लेकर युवाओं एवं Veteran प्लेयर ( वरिष्ठ खिलाड़ियों) में काफी उत्साह है इसके अलावा कार्यक्रम में शरद murarka,आनंद tawadkar ,रितेश शुक्ला, नारायण awati, डॉ रजनीश पांडे ( प्रथम हॉस्पिटल) सचिन शर्मा ( शगुन इंडस्ट्री)अंकित मिश्रा (परी बिलडर), लय मिश्रा, मानस शुक्ला और पारस शुक्ला(पौष्टिकम) उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने पर आयोजन समिति के मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद शोएब, डॉ सुधांशु भट्ट , डॉ नफीस, डॉ जीशान तथा अन्य सदस्यों का काफी सहयोग रहा | IPL के तर्ज़ पर आठ टीम का ऑक्शन किया गया है जिसमें प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी है। बिलासपुर जिले के अलावा अन्य छत्तीसगढ़ के अन्य कई जिलों से वेटरन खिलाड़ी, रिटायर्ड रणजी खिलाड़ी, रिटायर्ड IPL खिलाड़ी जो 38+ उम्र के है, इस प्रतियोगिता में अपने खेल का जौहर दिखाएंगे और अपने अनुभव का परिचय देंगे। आज ऑक्शन कराकर खिलाड़ियों का चयन किया गया। बिलासपुर वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा जो आठ फ्रेंचाइजी टीम बनाई गई है उसमें यंग बुल्स बिलासपुर,अमरकंटक टाइगर्स पेंड्रा, श्री लक्ष्मी स्पार्टन बिलासपुर, क्यूसीआई वॉरियर रायपुर, भिलाई जायंट्स भिलाई, सरगुजा रॉयल्स सरगुजा, टाइमलेस टाइटन बिलासपुर, काका ब्लास्ट कोरबा शामिल है। यह प्रतियोगिता मैं सभी खिलाड़ियों 5 से 12 दिसंबर 2026 तक राजा रघु सिंह स्टेडियम पर अपना जौहर का प्रदर्शन करेंगे।




