मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में क्रिकेट खेलकर दिव्यांग क्रिकेटरों का हौसला बढ़ाया।

खेल डेस्क…छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर स्थित गांधी मैदान (हाता ग्राउंड) के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। श्री बघेल ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, और प्रदेश भर से आये दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलकर उनका हौसला बढ़ाया।

छत्तीसगढ़ में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 74 लाख रूपए की राषि से इस खेल मैदान का उन्नयन किया गया है। लगभग सवा तीन एकड़ के इस मैदान में 650 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

Related Articles

Back to top button