राजीव गांधी खेल प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ संपन्न

बिलासपुर–काग्रेस खेल प्रकोष्ठ बिलासपुर द्वारा आयोजित राजीव गांधी खेल प्रतिभा सम्मान समारोह शनिवार 24 सितंबर को प्रार्थना सभा भवन में संपन्न हुआ।

उक्त कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ए्ंव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना खेल का प्रदर्शन करने वाले तीन सौ विभिन्न अलग-अलग खेलों के होनहार खिलाड़ियों कोच एवं खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों को पहचान दिलाने वाले खेल पत्रकारो का सम्मान हुआ।

जिला कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ शहर के अध्यक्ष शेख समीर ने समारोह के विषय में जानकारी देते हुए बताया की ये कांग्रेस पार्ट पार्टी की एक अच्छी पहल है विभिन्न खेल के खिलाड़ियो एवं प्रशिक्षकों को एक मंच पर लाना और भविष्य में इस तरह के आयोजन को और अच्छे तरीके से आयोजित करने का प्रयास किया जायेगा।

खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए उक्त कार्यक्रम में अतिथि अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल शैलेश पांडे विधायक बिलासपुर,राम शरण यादव महापौर बिलासपुर, अरुण चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष,प्रमोद नायक अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक, ठाकुर रविंद्र सिंह सदस्य छत्तीसगढ़ योग आयोग,

प्रवीण जैन प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ, राजेंद्र शुक्ला अध्यक्ष जिला उपज मंडी,अभय नारायण प्रवक्ता छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी,कमल गुप्ता समाजसेवी,आशीष गोयल छत्तीसगढ़ पैरालंपिक जूडो संघ,उत्तम साहू सदस्य अंतरराष्ट्रीय चयन समिति पावर लिफ्टिंग,सूरज यादव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन,अजय सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ब्लैक बेल्ट कराटे संघ,पार्षद रामा बघेल।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जावेद अली प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ,राजा अवस्थी ग्रामीण अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ शेख समीर शहर अध्यक्ष कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ,

घनश्याम सिंह,युसूफ हुसैन,ठाकुर करण सिंह,रज्जाक अली,रमेश शर्मा,दुर्गा यादव,गणेश सागर जयश्री हुमने,आरती वर्मा,अरबाज अली आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की।

Related Articles

Back to top button