युवक ने अपने ही साथियों के साथ मिलकर चाचा के घर में धावा बोलकर नकदी कैश व गहने किए पार

कोरबा। जिले के मानिकपुरी चौकी क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही साथियों के साथ मिलकर चाचा के घर में धावा बोलकर नकदी कैश व गहने पार कर दिए। मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि चिमनी भट्ठा इलाके में मोहम्मद सलीम अपने परिवार के साथ रहता था। सोमवार को वह परिवार के साथ ही श्यांग गया हुआ था। इसके बाद बुधवार सुबह जब सलीम और उसका परिवार वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर पता चला कि सामान भी बिखरा हुआ है। अलमारी में रखे कैश और गहने गायब थे। इसके बाद सलीम ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि शादी के लिए सलीम और उसका पूरा परिवार शादी में गया था। मगर उसके ही भाई अब्दुल कलीम के बेटा मोहम्मद जाहिद शादी में नहीं गया था। बस इसी बात पर पुलिस को शक हुआ था। जाहिद के खिलाफ पहले भी थाना में चोरी का मामला भी दर्ज था। इस वजह से पुलिस को उस पर शक था। वहीं पुलिस ने जाहिद को फोन लगाया था।

यहां-वहां की बात करने लगा। पुलिस को ही गुमराह करने लगा था। इस पर पुलिस ने पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया। तो जाहिद ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिससे पुलिस ने आरोपी जाहिद के निशानदेही पर उसके साथी अकरम, अशफाक खान और प्रथम यादव को भी गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button