नगर विधायक शैलेश पांडेय की मेहनत लाई रंग.. बारह मास पानी हेतु अरपा के दोनों बैराज के लिए 99 करोड़ की राशि स्वीकृत..

नगर विधायक शैलेश पांडेय ने न्यायधानी के नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग अरपा नदी में 12 महीने पानी रहे इस प्रयास को विधानसभा में बिलासपुर विधायक शैलश पांडेय ने मांग रखी थी.. जिस पर अमल करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2 बैराज अरपा नदी पर स्वीकृत किये थे और बिलासपुर की मांग को पूरा किया.. बिलासपुर विधानसभा में अब अरपा नदी में 2 बैराज शिव घाट और पचरी घाट में बनने के लिए वित्तीय अनुमोदन स्वीकृत हो गई है.. लिहाज़ा अब बिलासपुर में बैराज बनाने के कार्य का शुभारंभ होगा.. लगभग 100 करोड़ रुपये की इस योजना को पूर्ण करने में लगेंगे.. जिससे अरपा मे बारह महीने पानी रहेगा तो बिलासपुर का जल स्तर भी बना रहेगा.. शहर विधायक शैलश पांडेय ने बैराज के कार्य के लिए वितीय अनुमोदन करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे का आभार व्यक्त किया है.. वही बिलासपुर वासियों की ओर से भी बधाई प्रेषित की है.. निश्चित तौर पर शहर की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक अरपा बैराज के बनने से निश्चित ही अरपा में पानी की उपलब्धता हमेशा बनी रहेगी..

Related Articles

Back to top button