उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महाराष्ट्र सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना….

रायपुर: उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में कबीरधाम जिले के प्रभावित परिवारों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवारों के साथ खड़े रहने और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ग्राम बाँधाटोला पहुंचे और सड़क हादसे में दिवंगत स्वर्गीय गनेशिया पटेल, उम्र 26 वर्ष के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। हादसे में परिवार के मुकेश पटेल, उम्र 5 वर्ष तथा डाली पटेल, उम्र 2 वर्ष घायल हुए हैं। उप मुख्यमंत्री ने घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसी ग्राम में उन्होंने हादसे में घायल ललिता पटेल, उम्र 26 वर्ष, तन्मय पटेल, उम्र 2 वर्ष तथा रामप्यारी पटेल, उम्र 50 वर्ष के परिवार से भी मुलाकात की।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने महाराष्ट्र सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना

उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके बाद उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ग्राम विचारपुर पहुंचे, जहां सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों स्वर्गीय मीनाक्षी वर्मा, उम्र 25 वर्ष, स्वर्गीय सरिता वर्मा, उम्र 25 वर्ष तथा स्वर्गीय ग्रीशा वर्मा, उम्र 2 वर्ष का निधन हुआ है। उन्होंने दिवंगतों के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बीजा बैरागी पहुंचकर सड़क हादसे में दिवंगत स्वर्गीय कुमारी बाई पटेल, उम्र 40 वर्ष के निवास पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लोहारा के ग्राम बाँधाटोला पहुंचकर सूरत में बड़ी इमारत से गिरने के कारण दिवंगत स्वर्गीय मायाराम पटेल के निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अपनों को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button