न्याय योजना का चौथा किस्त 31 मार्च के पहले किसानों को मिलेगी : सीएम भूपेश बघेल।

रायपुर: कोरोना संकट काल में किसानों को राहत देने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को चार किस्तों में 5,750 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है। किसानों के खाते में जितना पैसा गया उतना आज तक नहीं गया है। 20 लाख 58 हजार किसानों से धान की खरीदी की गई है। किसानों के खाते में 17,322 करोड़ रुपए की राशि गई है। किसानों को धान का वाजिब मूल्य मिलने पर खेती किसानी के प्रति रुझान बढ़ा है।

इस योजना की तीन किस्त जारी हो चुकी है। चौथी किस्त 31 मार्च के पहले किसानों के खाते में जमा करा दी जाएगी।उन्होंने कहा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की धरती बड़ी पवित्र है। इस धरती से गंगा, नर्मदा, सोन, और महानदी नदियों में जल जाता है। हमारे राजगीत का पहला शब्द ही अरपा है। इससे इस पूरे क्षेत्र का महत्व प्रदर्शित होता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का नया रिकार्ड बना है। किसानों से 93 लाख मीट्रिकधान की खरीदी की गई है।

Related Articles

Back to top button