बिलासपुर शहर युवा कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व….. तनीष श्रीवास सहित छै जिला सचिव नियुक्त……

बिलासपुर-अखिल भारतीय युवा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर शहर युवा कांग्रेस में संगठनात्मक विस्तार किया गया है। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया, राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह-प्रभारी मोनिका मोहे तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के मार्गदर्शन, सहमति एवं अनुशंसा पर बिलासपुर शहर युवा कांग्रेस के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
इस क्रम में बिलासपुर शहर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव पद 8 और जिला सचिव के पद में 6 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त जिला महासचिवों में—
विमान सोनकर
मो. जाफर
भावेश सिंह
सुनील पाली
सोमी ध्रुव
इख़लाक अली
अनुदर्श दुबे (डिसु)
वाजिद अली
शामिल हैं। वही जिला सचिव में तनिश श्रीवास के अलावा साईं दीप,अंकित काले,विवेक यादव,अजीम खान,मेहुल सिंह (प्रभारी, सोशल मीडिया) पर यह नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

युवा कांग्रेस नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा, नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ने, जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने तथा कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला सचिव तनिष ने कहा कि
“पद से अधिक दायित्व महत्वपूर्ण होता है। संगठन जब किसी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपता है, तो वह उसके संघर्ष, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण पर अपनी मुहर लगाता है। यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। मैं संगठन की अपेक्षाओं को जमीन पर उतारने और जनहित के उद्देश्यों के लिए पूरी मजबूती से कार्य करने का संकल्प लेता हूं।”
उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे युवा कांग्रेस को बिलासपुर में और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे।
युवा कांग्रेस के इस संगठनात्मक विस्तार को आगामी समय में नगर निगम, विधानसभा एवं लोकसभा स्तर पर संगठन को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button