Corona: यहां मिला कोरोना का पहला मरीज, फिर मचा हड़कंप

बालोद. जिले में कोरोना (Corona) का पहला संक्रमित मरीज मिला है। जिसके बाद से यहां पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीज की पुष्टि कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार (Corona) यह युवक कपड़े का व्यापारी है। जो फेरी में बेचता था। संक्रमित व्यक्ति कोलकाता से आया था। जिसके बाद इसे होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था। सैंपल लेकर जांच के लिए स्वर्गीय बलीराम कश्यप चिकित्सालय जगदलपुर भेजा गया था। जहां से उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Unlock होते ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, पढ़िए प्रदेश के कामयाबी की ये खबर जवाहर पारा वार्ड जो कि सबसे भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। छोटे-छोटे व्यापारी यहां से काफी आना-जाना करते हैं। इस क्षेत्र में संक्रमित मरीज मिलने के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

वहीं प्रशासन द्वारा अब पॉजिटिव युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर स्वास्थ्य ,प्रशासनिक अमला सहित नगरपालिका की टीम पहुंची हुई है। पूरे वार्ड को सैनिटाइज करने की तैयारी की जा रही है। बालोद जिला मुख्यालय में यह पहला मरीज है।

साथ ही प्रशासन द्वारा संक्रमित मरीज की हिस्ट्री निकाली जा रही है। प्रशासन द्वारा क्षेत्र को (Corona) कंटेनमेंट जोन घोषित करने की तैयारी की जा रही है। वहां सभी दुकानों को बंद कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति के घर में बाहर के लोगों द्वारा भी आना जाना हुआ है। अब प्रशासन के लिए यह चुनौती साबित हो सकती है।

Related Articles

Back to top button