भाजपा से राज्ससभा सांसद रामविचार नेताम ने धान खरीदी मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा,धान खरीदी की व्यवस्था को बताया पूरी तरह से फेल

एक दिन के प्रवास पर राज्ससभा सांसद रामविचार नेताम धमतरी जिले के कुरूद पहुंचे थे जंहा भाजपाईयो ने उनका स्वागत किया इस दौरान रामविचार नेताम ने धान खरीदी मुद्दे को लेकर प्रदेश के कांग्रेस सरकार को घेरा और धान खरीदी व्यवस्था में पूरी तरह से फेल बताया आगे कहा कि प्रदेश के कई खरीदी केन्द्रो में बारदाना नही वही टोकन के नाम पर दंगा फसाद की स्थिति बन गई है।वही धान खरीदी के नाम पर रकबा घटा दिया।जिससे किसान अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।वही सांसद नेताम ने कहा की जब जब कांग्रेस सत्ता में आती है शासन का दुरूप्योग करती है।प्रशासन का पूरी तरह से राजनीतिकरण करता है।जैसे कई आरोप प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर लगाया।

Related Articles

Back to top button