शैलेश पाण्डेय ने किया धान मंडी मोपका सोसाइटी क शुभारंभ,कहा प्रदेश सरकार किसानों के साथ
बिलासपुर जिले के तोरवा धान मंडी,मोपका सोसाइटी में मंगलवार से प्रदेश सरकार की धान खरीदी का शुभारंभ हुआ है। किसानो में धान खरीदी को लेकर बहुत उत्साह देखा गया।
मंगलवार को धान खरीदी केंद्र में टोकन प्रक्रिया के तहत शुभारंभ किया गया और किसानों का धान तौलना शुरू हुआ। इस अवसर में साथ शहर विधायक शैलेश पाण्डेय ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के साथ है और उनके साथ पिछले दो वर्षों से धान खरीदी में न्याय करते हुए आ रही है किसी भी किसान को चिंता करने की जरूरत नही है पुछले वर्ष 85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था इस वर्ष उससे भी ज्यादा खरीदेगे। इस अवसर में साथ मे निगम के एल्डरमैन शैलेन्द्र जायसवाल, अखिलेश बाजपेई , विनय शुक्ला, साखन दरवे, कमल गुप्ता, पटेल, लाला भाई और समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य और किसान उपस्तिथ थे।