भारतीय मजदूर संघ मनाएगा आजीविका बचाओ दिवस.. संघ के लोगों के द्वारा मिलकर मुख्यमंत्री के नाम दिया जाएगा ज्ञापन..

कोरोना संकट के कारण देश भर के मजदूरों की आजीविका पर आए संकट और प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ द्वारा आज एक दिवसीय आजीविका बचाओ आंदोलन किया जाएगा.. इसके तहत सभी जिला मुख्यालयों में प्रवासी मजदूरों और सभी प्रकार के अन्य सार्वजनिक, निजी कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर के नाम पर ज्ञापन दिया जाएगा.. भारतीय मजदूर संघ बिलासपुर के जिलाध्यक्ष शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि.. बिलासपुर जिला मुख्यालय के नेहरू चौक में 12बजे संघ के सभी अनुशंगी संगठनों के पदाधिकारी/कार्यकर्ताओंं द्वारा एकत्रित होकर धरना/प्रर्दशन करते हुए रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा.. उपरोक्त कार्यक्रम में शोसल डिस्टेंसिंग और मास्क के साथ शासकीय निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा..

Related Articles

Back to top button