बीजेपी प्रदेश कार्य समिति एवं जिला की बैठक में शामिल हुई डी.पुरंदेश्वरी

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने महासमुन्द में मंगलवार को प्रदेश कार्य समिति एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक ली। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ हैं।

यही जोश और उत्साह के साथ के साथ काम करना होगा। छत्तीसगढ़ में भी पुनः बीजेपी सरकार बनानी है।उन्होंने पार्टी नेताओं को आगाह भी किया कि आज पार्टी में जो भी नेता हैं उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि वे पहले बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, भूपेन्द्र सवन्नी, महासमुंद प्रभारी घनश्याम पाणिग्रही भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button