अरपा में बहकर आई महिला की लाश मिली.. अब तक नहीं हो सकी शव की पहचान..

लगातार बारिश के बाद छत्तीसगढ़ के नदी नाले उफान पर है.. छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर की जीवन रेखा कही जाने वाली अरपा नदी में भी पानी का बहाव काफी तेज चल रहा है. लबालब भरी अरपा में आज सुबह सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पोड़ी ग्राम पंचायत में महिला की लाश मिली.. सुबह ग्रामीणो के द्वारा अरपा में भरकर ग्राम पंचायत तक पहुंचने वाली महिला की लाश के विषय में सरपंच को जानकारी दी.. जिसके बाद 112 को जानकारी दी गई.. मौके पर पहुंची 112 की टीम ने सिरगिट्टी थाना फोन कर जानकारी दी जिसके बाद सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समेत सिरगिट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची.. जानकारी के अनुसार महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच की बताई जा रही है.. साथ ही ग्रामवासियों का कहना है कि.. अरपा में बह कर आई महिला की शव उस गांव की नहीं है इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में पता करने के बाद भी मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है.. सिरगिट्टी थाना प्रभारी शांत कुमार साहू ने बताया कि.. प्रथम दृष्टया मामला नहाते समय पैर फिसलने की वजह दुर्घटना होना लग रहा है.. बहरहाल मर्ग कायम कर शव की शिनाख्ती की जा रही है..

Related Articles

Back to top button