नाबालिग से छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर-बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग से छेड़खानी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक को पुलिस ग्रिफ्तार कर हिरासत में ले लिया।घटना के बाद आरोपी भागने के प्रयास में था,लेकिन सिरगिट्टी पुलिस ने बगैर मौका गवाएं आरोपी को धरदबोचा।

सिरगिट्टी थाना से मिली जानकारी के अनुसार एक नाबालिक लड़की अपनी मां के साथ थाना सिरगिट्टी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुष्कर सोनी नाम का लड़का नाबालिग लड़की से शादी एवं प्यार की बात करते हुए गलत नियत से हाथ बाह पकड़ कर परेशान कर रहा था की रिपोर्ट पर थाना सिरगिट्टी में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को लेते हुए थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा को अवगत कराते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया सिटी कोतवाली श्रीमती स्नेहिल साहू से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना स्तर पर टीम गठित करअहम तकनीकी साक्ष्य के माध्यम से आरोपी मिलने के संभावित स्थानों में दबिश दी गई आरोपी को प्रथम सूचना पत्र दर्ज होने की जानकारी होने से वह अन्यत्र स्थान फरार होने की ताक पर अपने घर के पास एकांत जगह पर है जानकारी होने पर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत मैं लेकर पूछताछ किया गया जो जो जुर्म करना स्वीकार किया।आरोपी पुष्कर सोनी पिता स्वर्गीय ललित सोनी उम्र 28 साल निवासी गणेश नगर चूचूहिया पारा महामाया मंदिर के पास थाना सिरगिट्टी विरुद्ध धारा 354 भादवी ,12पास्को एक्ट का अपराध घटित करना साक्ष्य पाए जाने से दिनांक 08/10/20 21 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बिलासपुर में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल शाह, महिला प्रधान आरक्षक रीना प्रधान , महिला आरक्षक प्रीति शर्मा ,धनराज कुंभकार ,रंजीत खलखो की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button