पुलिस के आला अधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में साम्प्रदायिक हिंसा भड़काने वाले मुख्य आरोपी सोहेल खान सहित छै का निकाला पैदल जुलूस…… मुख्य आरोपी से देशी कट्टा और पिस्टल बरामद…..दोनों पक्ष से बीस उपद्रवी अब तक हुए गिरफ्तार……

बिलासपुर–दो पक्षों के बीच हुए विवाद और पथराव के बाद साम्प्रदायिक रंग देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत अब तक कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी के पास से देसी कट्टा और एयर पिस्टल समेत अन्य सामान भी जब्त किया है।इसके बाद आरोपियों का जुलूस निकाला गया और सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

लेकिन इस कार्रवाई के बीच सबसे बड़ा खुलासा सोहेल खान उर्फ मुस्तकीन को लेकर हुआ। पुलिस के मुताबिक उसके कब्जे से एक पिस्टल और देसी कट्टा बरामद किया गया है। बवाल के दौरान सोहेल के पिस्टल लहराने की बात भी सामने आई है। वहीं वायरल वीडियो में फायरिंग जैसी आवाज सुनाई देने के बाद अब पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश रही है कि आखिर उस रात गोली चली थी या नहीं।

बीते अगस्त माह की 28 तारीख रक्षा बंधन की रात विवादित पोस्ट को लेकर उपजे विवाद का एक ऐसा भयानक मंजर देखने को मिला जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी।इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए पूरे इलाके को अपने कंट्रोल में लेकर आगे की कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर उपद्रव करने वाले की पहचान के साथ उनकी हरकतों पर पूरी नजर बनाते हुए अब इनकी गिरफ्तारी कर इनको सलाखों के पीछे डाल रही है।पुलिस अब तक दोनों पक्षों से कुल बीस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।जिसमें एक पक्ष के मुख्य आरोपी सोहेल खान सहित 17 आरोपियोंको गिरफ्तार की है।अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार है।पुलिस के दस्तावेज के मुताबिक अपराध क्रमांक 488/2026 में 17 आरोपितों की गिरफ्तारी दर्ज है। इनमें
1. मौला बक्स उर्फ गुल्लू, पिता ईमानी बक्स, उम्र 37 वर्ष, निवासी खपरगंज
2. शेख अज्जुद्दीन उर्फ अज्जू, पिता शेख नसीरुद्दीन, उम्र 25 वर्ष, निवासी तैयबा चौक तालापारा
3. मोहम्मद जाहिद खान, पिता अब्दुल हनीफ खान, उम्र 45 वर्ष, निवासी खपरगंज
4. सफीक अहमद उर्फ राजा खान, पिता शेख मोहम्मद, उम्र 31 वर्ष, निवासी खपरगंज
5. शकीर उर्फ सोनू, पिता मोहम्मद साबिर, उम्र 24 वर्ष, निवासी जुनी लाइन, संतोष भवन के पास
6. मोहम्मद लाइक, पिता मोहम्मद सफीक, उम्र 37 वर्ष, निवासी खपरगंज
7. रेहान अली उर्फ ईरानी, पिता जफर अली, उम्र 19 वर्ष, निवासी जगदंबापारा सरकंडा
8. मो. जुनैद, पिता मो. जावेद, उम्र 21 वर्ष, निवासी खपरगंज मेन चौक
9. शेर खान उर्फ नईम, पिता करीब खान, उम्र 48 वर्ष, निवासी खपरगंज
10. मो. अजहर कुरैशी, पिता मो. जावेद, उम्र 30 वर्ष, निवासी खपरगंज
11. विजेन्द्र अनंत उर्फ छोटू, पिता स्व. रामावतार अनंत, उम्र 32 वर्ष, निवासी सिद्धिविनायक कालोनी तिफरा
12. अब्दुल रज्जाक, पिता मुस्ताक मकवाना, उम्र 26 वर्ष, निवासी खपरगंज
13. अरबाज खान, पिता शेख इमरान, उम्र 29 वर्ष, निवासी खपरगंज
14. सोहेल खान उर्फ मुस्तकीन, पिता मो. साहिब उर्फ उड्डू, उम्र 27 वर्ष, निवासी खपरगंज
15. नुमान अली, पिता फरमान अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी यदुनंदन नगर
16. शेख सुल्तान उर्फ भूरू, पिता शेख इब्राहिम, उम्र 30 वर्ष, निवासी खपरगंज
17. मोहम्मद मुस्तकीन उर्फ नफीस खान, पिता मोहम्मद मुख्तार, उम्र 29 वर्ष, निवासी तैबा मस्जिद के सामने, भारतीय नगर।

तो वही दूसरे पक्ष से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

1.राजू यादव उर्फ नान, पिता मुन्नी लाल यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी कुंदरापारा, दुर्गा मंदिर के पास मेन रोड
2. राकेश यादव उर्फ रिक्कू, पिता रमेश यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी कुंदरापारा, दुर्गा मंदिर के पास मेन रोड
3. छत्रपाल साहू, पिता सेत राम साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी साइंस कॉलेज के सामने डबरीपारा, सरकंडा, बिलासपुर
पुलिस के रिकॉर्ड मे कुल 20 गिरफ्तारियां दर्ज हैं।

वायरल वीडियो में कट्टा के साथ मुख्य आरोपी…..

इस पूरे मामले का सबसे सनसनीखेज पहलू वायरल वीडियो है। पुलिस के अनुसार वीडियो में बवाल के दौरान सोहेल पिस्टल लहराता हुआ दिखाई दिया था। इसी बीच एक अन्य वीडियो में फायरिंग जैसी आवाज सुनाई देने की बात सामने आई है।अब पुलिस वायरल वीडियो, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और बरामद हथियारों को जोड़कर जांच कर रही है।

गोली चली थी या सिर्फ फायरिंग जैसी आवाज थी? अगर गोली चली थी तो किसने चलाई? पिस्टल और कट्टा बवाल के बीच कहां से आए?इन सवालों का जवाब जांच पूरी होने के बाद सामने आएगा।

वीडियो के आधार पर उपद्रव करने वाले की पुलिस कर रही पहचान….

घटना के बाद इंटरनेट मीडिया पर कई वीडियो तेजी से प्रसारित हुए। पुलिस इन फुटेज को अहम डिजिटल साक्ष्य मानकर जांच में शामिल कर रही है। वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और यह सत्यापित किया जा रहा है कि बवाल में उनकी भूमिका क्या थी।

पुलिस वीडियो फुटेज का मिलान घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों से भी कर रही है। यानी अब वीडियो में चेहरा और जांच में भूमिका दोनों का मिलान किया जा रहा है।

हर पहलू की होगी जांच, किसी को बख्शा नहीं जाएगा–रजनेश सिंह एसएसपी…..

एसएसपी रजनेश सिंह ने साफ कहा कि खपरगंज की घटना को पुलिस महज पथराव की घटना मानकर नहीं चल रही है। हर एक पहलू को बारीकी से खंगाला जा रहा है।सोशल मीडिया की पोस्ट से लेकर वायरल वीडियो, पथराव, फायरिंग जैसी आवाज और बरामद पिस्टल-कट्टे तक। वीडियो में दिख रहे हर चेहरे की पहचान और उसकी भूमिका की पड़ताल हो रही है। फरार आरोपियों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Related Articles

Back to top button