अरपा के बैराज बनाने के पहले बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय ने किया निरीक्षण.. अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश..

छत्तीसगढ़ की राजधानी बिलासपुर की जीवनदायिनी नदी अरपा में शहर के बीच बैराज बनने से पहले नगर विधायक शैलेश पांडे ने आज उसका निरीक्षण किया.. छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल और प्रदेश जल संसाधन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अरपा किनारों पर दो बैराज बनाने का आदेश दिया गया है.. शहर के बीच के हिस्से में एक बैराज शिवघाट में और दूसरा पचरी घाट में बनेगा.. आज संसाधन विभाग द्वारा बैराज बनाने से पूर्व ड्रिलिंग कर पता लगाया जा रहा है कि.. कहाँ तक नदी के नीचे मजबूती से निर्माण करना होगा.. इसका कार्य किया जा रहा है ताकि बैराज सही तरीके से बन सके.. आज उसका निरीक्षण करने के लिए नगर विधायक शैलेश पांडेय के साथ जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता महोदय, कार्यपालन अभियंता महोदय और अनुविभागीय अधिकारी महोदय साथ मे वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक महोदय,वन मंडल अधिकारी महोदय, हमारे कांग्रेस के सम्मानीय नेता भी पहुंचे.. सभी ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए ताकि बिलासपुर को एक अच्छी सौगात मिल सके..

Related Articles

Back to top button