
शहंशाह-ए-छत्तीसगढ़ हज़रत बाबा सैयद इंसान अली शाह (रहमतुल्लाह अलैह) के माहाना उर्स पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़…..हाजियों का हुआ भव्य इस्तकबाल….
बिलासपुर–जिले के पवित्र दरगाह शहंशाह-ए-छत्तीसगढ़ हज़रत बाबा सैयद इंसान अली शाह (रहमतुल्लाह अलैह), लूथरा शरीफ में शुक्रवार को माहाना उर्स का आयोजन नवगठित इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष जनाब हाजी इकबाल हक़ साहब की अध्यक्षता में बड़े ही अकीदत, एहतराम और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश सहित दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में जायरीन एवं अकीदतमंदों ने दरबार-ए-आलिया में हाज़िरी देकर मुल्क में अमन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की की दुआ की। वर्ष 2026 में पवित्र हज यात्रा से लौटे प्रदेश के हाजियों का शाल एवं पुष्पमालाओं से भव्य इस्तकबाल किया गया। सभी जायरीन के लिए शाही लंगर का विशेष इंतज़ाम भी किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत आयोजित बैठक में आगामी सितंबर माह में होने वाले सालाना उर्स को और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। देश-विदेश से आने वाले जायरीन एवं श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में अध्यक्ष जनाब हाजी इकबाल हक़, खजांची फैजान खान (शिबू), नायब खजांची जावेद रब्बानी, सदस्य हाजी अब्दुल करीम बेग, अब्दुल गफ्फार खान, हाजी मुहम्मद नजीर, मौलाना अनवारूल हक़, मौलाना अब्दुल वहाब, सैय्यद इंसान अली, मुशर्रफ खान, अब्दुल मेमन, एजाज़ खान, सज्जाद सिद्दीकी, शेख सिकंदर, अब्दुल कुद्दूस सहित दरगाह के खुद्दाम हजरात एवं दरबारी शाही लंगर कमेटी के पदाधिकारी, ग्राम पंचायत के सभी सदस्य एवं क्षेत्र के जनप्रतिनि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मुल्क में अमन, भाईचारे, खुशहाली एवं तरक्की की सामूहिक दुआ के साथ हुआ।




