चाकू की नोक पर तीन लोगों से मोबाइल लूटने वाले 5 नाबालिग पकड़े गए….बाइक जब्त…. एक आरोपी फरार…..

बिलासपुर- शहर में चाकू की नोक पर तीन लोगों से मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले पांच नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक लूटा हुआ मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त की गई है। वहीं, उनके एक साथी आरोपी की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर की रात आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों को चाकू दिखाकर मोबाइल लूटे थे। पहली वारदात तालापारा के तैबा चौक में देवरीखुर्द निवासी ललित कुमार यादव के साथ हुई। इसके बाद कुम्हारपारा में छात्र अभय गुप्ता और फिर मंगला चौक में यदुनंदन नगर निवासी शकील पटेल को निशाना बनाकर चाकू की नोक पर मोबाइल लूट लिया गया।

लगातार हुई इन वारदातों के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पांच नाबालिगों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने उनके पास से एक मोबाइल तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त की है।

सीएसपी सिविल लाइन परमेश्वर तिलकवार ने बताया कि मोबाइल लूट की घटनाओं में शामिल पांच नाबालिगों को पकड़ लिया गया है। उनके कब्जे से एक मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। वहीं, फरार साथी आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button