स्कूली बच्चों से भरी वैन को तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने मारी टक्कर….अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त 10 से ज्यादा बच्चे थे सवार, गनीमत रही सभी सुरक्षित……लोगों ने चालक को पकड़ा

बिलासपुर–तखतपुर में स्कूली बच्चों से भरी एक वैन बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। न्यू बस स्टैंड के पास मेन रोड पर तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने बच्चों से भरी वैन को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।जानकारी के मुताबिक, वैन में 10 से ज्यादा स्कूली बच्चे सवार थे और उन्हें लेकर वाहन सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान हार्वेस्टर ने वैन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।राहत की बात यह रही कि वैन में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हार्वेस्टर चालक को पकड़ लिया।पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। स्कूली बच्चों से भरी वैन के साथ हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही और यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में बच्चों की जान पर कोई आंच नहीं आई।

Related Articles

Back to top button