
अभिषेक वर्मा का दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास संपन्न….संगठन विस्तार से लेकर सनातन धर्म, सामाजिक सम्मान और बिलासपुर के विकास तक कई मुद्दों पर दिया संदेश….हवाई सेवा के लिए करेंगे एक नई पहल…. डॉ.अभिषेक वर्मा……
बिलासपुर–शिवसेना के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा का दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, संगठनात्मक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। प्रवास के दौरान उन्होंने शिवसेना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने और जनता से सीधा संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।

शहरभर में हुआ स्वागत…..
हवाई सेवा के लिए करेंगे एक नई पहल….
हवाई सेवा के लिए नई पहल करने के लिए डॉ. अभिषेक वर्मा शहर विकास और एयरपोर्ट विस्तार के लिए जल्द मिलेंगे केंद्रीय उड्डयन मंत्री से,एयरपोर्ट उन्नयन शहर के एयरपोर्ट को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और रनवे टर्मिनल विस्तार पर दिया जाएगा जोर। प्रमुख महानगरों और व्यापारिक शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने का भी रखा जाएगा प्रस्ताव। शहर विकास को गति, हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होने से क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
शहर के समग्र विकास और बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर एक नई और महत्वपूर्ण पहल शुरू की जा रही है। एक खास मुलाकात के दौरान डॉ. अभिषेक वर्मा ने स्पष्ट किया कि शहर को हवाई मानचित्र पर और अधिक मजबूत स्थिति में लाने के लिए वे जल्द ही केंद्र सरकार के उड्डयन मंत्री से मुलाकात करेंगे।
इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य एयरपोर्ट के उन्नयन के साथ-साथ यहाँ से नई और सीधी उड़ानों को हरी झंडी दिलाना है। डॉ. वर्मा ने कहा कि शहर की बढ़ती आबादी, व्यापारिक संभावनाओं और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एयरपोर्ट विस्तार अब समय की मांग है।
शहर के विकास के लिए सीधी हवाई कनेक्टिविटी और आधुनिक एयरपोर्ट बेहद आवश्यक हैं। केंद्रीय उड्डयन मंत्री के समक्ष एयरपोर्ट उन्नयन और नई उड़ानों का विषय प्राथमिकता से रखा जाएगा, ताकि हमारे शहरवासियों को आवागमन में सुगमता मिले और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त हो।
प्रमुख मुद्दों पर रहेगा जोर……?
एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का उन्नयन,नाइट लैंडिंग, विस्तारित रनवे और उन्नत यात्री सुविधाओं के लिए केंद्र से सहयोग की मांग।प्रमुख रूटों पर सीधी उड़ानें,देश के बड़े आर्थिक व प्रशासनिक केंद्रों के लिए सीधी हवाई सेवा का आग्रह। स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।इस पहल से हवाई सेवाओं के विस्तार से क्षेत्र में निवेश, आईटी और टूरिज्म सेक्टर को मिलने वाला बढ़ावा।




