बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में अनुराग बाजपेयी ने मारी बाजी…… मतगणना के बाद सभी पदों के परिणाम घोषित……विवेक पांडेय बने सचिव और श्वेता शास्त्री ने संभाली कोषाध्यक्ष की कमान….

बिलासपुर–जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें अध्यक्ष पद पर अनुराग बाजपेयी ने शानदार जीत हासिल कर नया नेतृत्व संभाला है। इस बार के चुनाव में अधिवक्ताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए करीब 75 प्रतिशत मतदान किया।जो पिछले चुनाव से लगभग 5 प्रतिशत अधिक रहा। शनिवार को हुए मतदान के बाद रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना संपन्न हुई और सभी विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई। जिसके बाद से संघ परिसर में जश्न और उत्साह का माहौल बना हुआ है।जिला अधिवक्ता संघ के इस महत्वपूर्ण चुनाव में कुल 8 पदों और 14 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए कुल 49 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। शनिवार को निर्धारित समयानुसार मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें संघ के कुल 2446 मतदाताओं में से 1836 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पिछले चुनावों की तुलना में इस बार लगभग 5 प्रतिशत अधिक यानी 75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।जो वकीलों की सक्रियता और संघ के प्रति उनकी गहरी रुचि को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

अध्यक्ष पद पर अनुराग बाजपेयी की जीत के साथ ही रविवार को हुई मतगणना के बाद अन्य सभी प्रमुख पदों के परिणाम भी आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए। चुनाव परिणामों के अनुसार, विवेक पांडेय ने सचिव पद पर, श्वेता शास्त्री ने कोषाध्यक्ष पद पर और धनंजय सिंह ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही, राधा रजककनिष्ठ महिला उपाध्यक्ष,शंकर चतुर्वेदानी,सह सचिव, मनोज सिंह ठाकुर ग्रंथालय सचिव और सचिन दिग्सकर क्रीड़ा सचिव चुने गए हैं। इन पदों के साथ-साथ सभी 14 कार्यकारिणी सदस्यों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं।यह पूरी चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह से अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ता संघ परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई और विजयी प्रत्याशियों का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। जीत के बाद नए पदाधिकारियों ने उत्साह व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं के हितों की पुरजोर रक्षा करने, उनकी समस्याओं का समाधान निकालने और संघ को और अधिक मजबूत तथा संगठित बनाने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Back to top button