बिलासपुर नगर निगम में हुई एल्डरमेनों की नियुक्ति.. नियुक्ति में चला विधायक का सिक्का.. इधर कुछ कांग्रेसी हुए नाराज़..

कोरोना वैश्विक महामारी के बीच आज बिलासपुर नगर निगम में एल्डरमैनों के नामों का ऐलान कर दिया गया है.. बिलासपुर नगर निगम के अंदर 11 एल्डरमैन की नियुक्ति की गई है.. जिनमें नगर निगम का पार्षद चुनाव हारने वाले शैलेंद्र जयसवाल का भी नाम शामिल है इसके अलावा श्याम लाल चंदानी, शुभाष ठाकुर, दिपांशु श्रीवास्तव, अखिलेश गुप्ता, सुबोध केसरी, यतीश गोयल को एल्डरमेन चुना गया है.. वहीँ पार्षद चुनाव के दौरान काशी रात्रे और अजरा खान को कुर्बानी का तोहफा दिया गया है.. एक तरफ एल्डरमैनो की नियुक्ति से कांग्रेस का एक धड़ा खुश नजर आ रहा है तो वहीं कुछ कांग्रेसी नियुक्ति लिस्ट निलकने से काफी नाराज नजर आ रहे हैं..

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य चंचल सलूजा ने एल्डरमेन नियुक्ति पर सिख समुदाय को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया है.. चंचल सलूजा ने कहा है कि.. वह पिछले 22 वर्षों से कांग्रेस में सेवा देते आए हैं ऐसे में जिस तरह से के समुदाय के उपेक्षित किया गया वह सही नहीं है.. वहीं इस पूरे नियुक्ति लिस्ट में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे का प्रभाव देखने को मिला जहां उनके मनपसंद लोगों को एल्डरमैन के पदों पर नियुक्त कर दिया गया है..

Related Articles

Back to top button